ओडिशा से गांजा मंगाकर दुर्ग के तस्करों को बेचने वाले जीआरपी के 2 जवान समेत तीन पकड़े गए | Three arrested, including two GRP jawans, who procured ganja from Odisha and sold it to the smugglers of Durg

Share this

दुर्ग4 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
मोहन नगर और भिलाई नगर  पुलिस ने सोमवार को दो  अलग-अलग स्थानों से गांजा  तस्करों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

मोहन नगर और भिलाई नगर  पुलिस ने सोमवार को दो  अलग-अलग स्थानों से गांजा  तस्करों को गिरफ्तार किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मोहन नगर और भिलाई नगर पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 19 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। इनमें दो जीआरपी के जवान भी शामिल हैं। ये दोनों जवान ओडिशा से गांजा मंगवाकर दुर्ग के तस्करों को सप्लाई करते थे। पुलिस को जवानों और तस्करों के बीच हुए पैसों के लेनदेन और बातचीत के सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों जवान लंबे समय से गांजा तस्करी से जुड़े हुए हैं। दोनों जवानों से पूछताछ के बाद बाकी नेटवर्क का पता चलेगा।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि भिलाई नगर पुलिस ने सोमवार को पंथी चौक के पास से मोपेड सवार चिकू हियाल निवासी सेक्टर 7 और रामकुमार निवासी सेक्टर 9 को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 2.220 किलो गांजा जब्त किया गया है। आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर आते थे। वहीं सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर की टीम ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर इलाके से गांजा तस्कर आकाश कुमार को गांजा के साथ पकड़ा है।

पूछताछ में आरोपी ने जीआरपी दुर्ग में पदस्थ आरक्षक विकास सिंह निवासी तितुरडीह और शैलेंद कुमार निवासी रेलवे क्वाटर का नाम कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरक्षकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने गांजा तस्करी में शामिल होना कबूल कर लिया है। पुलिस विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  एयरपोर्ट पर जवानों ने तानी बंदूक, डॉग्स ने किया सैल्यूट, राज्यपाल ने दी सलामी, सबसे बड़ा तिरंगा भी फहराया | republic day in raipur Governor Anusuiya Uikey Republic Day program was celebrated in different sections of the society.