होटल कारोबारी अनवर ढेबर को कोर्ट ने भेजा 4 दिन की रिमांड पर

Share this

रायपुर। ED ने अनवर ढेबर को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने उन्हें 4 दिनों की रिमांड पर भेजा है। कोर्ट परिसर में ED अधिकारी और CRPF के जवान मौजूद थे। बताया गया कि आज ED ने कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया। मार्च के महीने में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। ED द्वारा लगातार पूछताछ और जांच इस मामले में की जा रही थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ED की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया। ऐसी जानकारी आ रही है कि पुख्ता सबूत हाथ लगने पर ED ने ढेबर को गिरफ्तार किया है।

 

ईडी द्वारा गिरफ्तार अनवर ढेबर को न्यायालय में पेश किया गया, इसके बाद अनवर ढेबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट के क्रिमिनल लायर राहुल त्यागी नई दिल्ली से रायपुर पहुंचे और सूत्रों के अनुसार न्यायालय में अपने क्लाइंट अनवर ढेबर के पक्ष में तर्क रखें। वहीं दूसरी तरफ उनके भाई शहर के महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दफ्तर बुला लिया। उन्हें मंगलवार को ही ईडी ने करीब 12 घंटे अपने दफ्तर में बैठाए रखा था। इसके बाद फिर से शनिवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Share this
READ MORE  पुर‌ई की चंद्रकला का नाम गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, लगातार 8 घंटे तैर कर बनाया रिकॉर्ड