भिलाई में लग रहा था लाखों का आनलाईन सट्टा, 4 आरोपी पकड़ाए, 10 मोबाईल और बैंक खाते जब्त, पूछताछ में जुटी पुलिस

Share this

भिलाई नगर, 25 मई। आज दुर्ग जिला के भिलाई औद्योगिक क्षेत्र के एक मकान में आनलाईन सट्टा महादेव और रेड्डी अन्ना का पैनल संचालित कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। पुरानी भिलाई पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि मौके से आरोपी सौरभ सिंह पिता उपेंद्र सिंह (24 वर्ष) निवासी हरिओम टीएमटी के पास छावनी, ललित सिंह पिता सत्येंद्र सिंह (21 वर्ष) निवासी शंकर नगर छावनी, शुभम सिंह पिता नारायण सिंह (27 वर्ष) निवासी शंकर नगर छावनी और पारस कुमार (24 वर्ष) निवासी बिरगांव तालाब के पास रायपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, 3 चेकबुक, 2 पासबुक, 3 एटीएम जब्त कर जांच की जा रही है। आरोपी महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा का पैनल नंबर 92 संचालित कर रहे थे।

Share this
READ MORE  भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है भाजपा-रिकेश सेन