मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की फरसे से काटकर हत्या, एक दिन पूर्व ससुराल पहुंची थी नई दुल्हन

Share this

दुर्ग न्यूज (मैनपुरी), 24 जून। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने परिवार, रिश्तेदार और दोस्त की हत्या कर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार रात को घर पर नई दुल्हन के आने की खुशी थी जो सुबह मातम में बदल गई। घटना में भाई ने अपने दो भाई व नई दुल्हन के साथ बहनोई व एक दोस्त की फरसे से काटकर हत्या कर दी। हत्या उस समय की गई जब सभी सो रहे थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जिले के किशनी थाना इलाके में आने वाले अरसारा गोकुलपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात यह जघन्य हत्याकांड हुआ है। गांव में सुभाष यादव (65) के छोटे बेटे सोनू यादव (23) की बीते गुरुवार को ही शादी हुई थी। बारात लेकर परिवार-रिश्तेदार इटावा जिले के गंगापुरा गए हुए थे और दुल्हन को विदा कराकर शुक्रवार को घर पहुंचे। यहां डीजे में नाचे और खाने पीने के बाद सभी पस्त होकर सो गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसके बाद आधी रात को सुभाष यादव के बड़े बेटे सोहवीर यादव के सिर पर खून सवार हो गया और उसने फरसे से छत पर सो रही नई-नवेली बहू को काटा और फिर उसी चारपाई पर सो रहे अपने नवविवाहित छोटे भाई सोनू को काट दिया। इसके बाद वह उतरकर नीचे आया और फिर उसने कमरों में सो रहे एक और छोटे भाई अभिषेक समेत बहनोई रामकृष्ण यादव को भी मार दिया। साथ ही परिवार के दोस्त दीपक की भी फरसे से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

READ MORE  एसआर हॉस्पिटल दुर्ग में पैरामेडीकल टेक्नी‌शियन कोर्स में एडमिशन की अन्तिम तिथि 30 मार्च

आरोपी सोहवीर ने अपनी सोती हुई मामी और पत्नी पर भी हमला कर दिया। ये दोनों घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। मार-काट से चीख पुकार मच चुकी थी। यह देख आरोपी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चला है।

Share this