छत्तीसगढ़ में पदस्थ BEO के घर ACB का छापा, आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर कार्रवाई, घर में खंगाले जा रहे दस्तावेज

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 6 जुलाई। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के दरभा में पोस्टेड BEO राजेश उपाध्याय के घर ACB की रेड पड़ी है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम इस ब्लाक एजुकेशन आफिसर के घर पहुंची है। सुबह से ही छापामार की कार्रवाई चल रही है। ACB की टीम सारे दस्तावेज खंगाल रही है। घर के बाहर फोर्स को तैनात किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी SP ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के धरमपुरा मार्ग स्थित घर में रेड की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बहुचर्चित अभिषेक मिश्रा हत्याकांड छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से दोनों दोषमुक्त, अभियोजन पक्ष सुनवाई के दौरान घटना की कड़ियों को जोड़ नहीं पाया, जिसका लाभ आरोपितों को मिला