दुर्ग जिले में 1 करोड़ 81 लाख ठगी के आरोपी पति, पत्नी और बेटे गिरफ्तार, आठ महीने पूरा परिवार रहा फरार, आज पुलिस ने भिलाई-3 से धरदबोचा

Share this

दुर्ग न्यूज, 13 जुलाई। नौकरी लगाने के नाम पर आठ महीने पहले 1 करोड़ 81 लाख रूपये की ठगी करने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन के अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

पाटन एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि अमलेश्वर क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर छल कर एक ही परिवार के 4 लोगों ने 1 करोड़ 81 लाख रूपये की धोखाधड़ी की और फरार हो गए थे। जिन्हें आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। दरअसल 16 नवंबर 2022 को नरेन्द्र देशलहरे (32 वर्ष) निवासी नायकबांधा तहसील अभनपुर जिला रायपुर के द्वारा अमलेश्वर थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था कि उससे और रिश्तेदारों से जान पहचान के मुकेश देशलहरे, यशवंत देशलहरे, झम्मन देशलहरे, चंद्रकला भारती, कंचन बंजारे, नुनकरण कोसले, रेणुका गजेन्द्र के साथ नौकरी लगाने के नाम पर कुल 1 करोड़ 81 लाख रूपये मिलाप लहरे, यशवंत लहरे, गजेन्द्र लहरे और श्रीमती पुर्णिमा लहरे द्वारा धाखाधड़ी कर लें लिए गए हैं। नौकरी लगी नहीं और जब रूपये वापस मांगने गए तो आरोपी गाली गलौज कर रूपये लौटाने से इन्कार कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच बाद प्रथम दृष्टया आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 294, 34 का अपराध दर्ज किया गया था। रिपोर्ट होते ही आरोपी अपने निवास से लगातार फरार थे और उनको पुलिस लगातार पता तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी अमलेश्वर विजय मिश्रा द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबीर की सूचना पर आज आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस टीम ने आरोपी मिलाप लहरे (52 वर्ष), उसकी पत्नी श्रीमति पूर्णिमा लहरे (47 वर्ष), बेटे गजेन्द्र लहरे (24 वर्ष) और यशवंत लहरे उर्फ डार्विन (19 वर्ष) निवासी चरोदा बस्ती जैत खाम चौक थाना भिलाई-3 जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है।

Share this
READ MORE  कुलपति एवं संभागायुक्त कावरे ने वेटरनरी कॉलेज अंजोरा का किया औचक निरीक्षण, समय पर अनुपस्थित तीन कर्मचारी को नोटिस, अनुसंधान कार्य के लिए की सराहना