
दुर्ग न्यूज डेस्क, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, उस पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो फेसबुक और सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है।

आपको बता दें कि एनसीआरबी नई दिल्ली के माध्यम से प्राप्त साइबर टीम लाइन रिपोर्ट नंबर 1236887552 सीसीपीडब्ल्यूसी योजनांतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टीम लाइन द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की जांच कार्यवाही के संबंध में प्राप्त शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी कुरुद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी भखारा द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी रुपेंद्र कुमार ध्रुव पिता रामरतन ध्रुव उम्र (40 वर्ष) निवासी डोमा थाना भखारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 29 अप्रैल 2022 को ग्राम रीवागहन में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था। विवेचना के दौरान धारा 15 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित होना सबूत पाए जाने पर प्रकरण में धारा 15 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई और प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सीम को बरामद कर जब्त किया गया है।

