बृजभूषण की बढ़ी मुश्किल, अवैध खनन के आरोपों की जांच करेगी कमेटी, NGT का आदेश

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 3 अगस्त। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। उनके खिलाफ अवैध खनन के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गुरुवार (3 अगस्त) को जांच का आदेश दिया। बृजभूषण के खिलाफ राजाराम सिंह नाम के व्यक्ति ने गोंडा के 3 गांवों में अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराई थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जांच के लिए एनजीटी ने एक संयुक्त कमेटी बनाई है, जिसमें पर्यावरण मंत्रालय, सीपीसीबी, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और गोंडा के डीएम शामिल हैं। कमेटी अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों के चलते पर्यावरण को हुए नुकसान की जांच करेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कमेटी से एक हफ्ते के अंदर उन जगहों का दौरा करने के लिए कहा गया, जहां पर अवैध खनन की शिकायत की गई। जांच के बाद कमेटी को 7 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करना होगा। शिकायतकर्ता ने गोंडा के मझारथ, जैतपुर और नवाबगंज गांव में अवैध रेत खनन और हर रोज करीब 700 से ज्यादा ओवरलोड ट्रकों के चलने से सड़क और पुल को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है।

Share this
READ MORE  इंडियाज़ गॉट टैलेंट में योग ऋषि स्वामी रामदेव ने की अबूझमाड़ मलखंभ ग्रुप की तारीफ….कहा, “आपने पहले ही भारत में इतिहास रच दिया है, और अब आप विश्व मंच पर इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं।"