
दुर्ग न्यूज, 21 अगस्त। अग्रवाल जनकल्याण समिति व अग्रवाल महिला समिति एवं जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान तथा प्रदेश शतरंज संघ के सहयोग से राज्य स्तरीय अंडर 7 एवं अंडर 11 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर 6 भिलाई स्थित अग्रसेन भवन में आज से 24 अगस्त तक आयोजित है।

प्रतियोगिता में राज्य भर के रिकॉर्ड 215 शतरंज खिलाड़ी शह और मात की जोर आजमाइश कर रहे हैं। जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप में कोरबा के महज साढ़े तीन वर्ष के खिलाड़ी सात्विक शर्मा भी खेल रहे है और आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अंडर 7 एवं अंडर 11 के नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों में चैंपियनशिप को लेकर अपार उत्साह है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी, अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल, रमेश अग्रवाल,चुनमुन अग्रवाल अंतर राष्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, तुलसी सोनी, एसके भगत की उपस्थिति मे किया गया। प्रतियोगिता में द्वितीय चक्र का समापन हुआ। स्पर्धा के चीफ ऑर्बिटर राकी देवांगन एवं आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय, एसके भगत, हेमां नागेश्वर, आलोक क्षत्रिय, रितेश यादव हैं।

