


दुर्ग न्यूज, 20 अगस्त। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। नशे में धुत युवक ने उन पर हमला किया है। इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी। जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना का कारण पता नहीं चला है।

