ताम्रध्वज साहू कांग्रेस वर्किंग कमेटी में, समर्थकों में हर्ष 

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 20 अगस्त। कांग्रेस पार्टी ने नेशनल वर्किंग कमेटी में दुर्ग ग्रामीण विधायक व छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को शामिल करने की घोषणा से उनके समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ऐन पहले ताम्रध्वज साहू को पार्टी नेतृत्व से बड़ी ‌जिम्मेदारी मिलने से ताम्रध्वज साहू प्रदेश की कांग्रेस राजनीति में और मजबूती से उभर कर आए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने CWC की नई टीम का ऐलान कर दिया गया। जारी सूची में 39 नेताओं के नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यसमिति में मंत्री ताम्रध्वज साहू को शामिल किया है। वहीं सांसद फूलोदेवी नेताम को स्थायी आमंत्रित के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य , यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है। वर्किंग कमेटी में जगह मिलने से वे जोरदार ढंग से पार्टी फोरम में अपनी बात रख सकेंगे और अपनी चुनावी रणनीतियों को अंजाम दे सकेंगे। श्री साहू की नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दुर्ग ग्रामीण के उनके कार्यकर्ताओ ने हाईकमान के प्रति आभार भी जताया है जिसमें ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार साहू, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रदीप चंद्राकर, कृषि सभापति योगिता चंद्राकार, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, जिला पंचायत सद्स्य लक्ष्मी साहू, ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस पुष्पा साहू, सभापति जनपद पंचायत दुर्ग टिकेश्वरी लाल देशमुख, भीषम हिरवानी, लोकनाथ साहू, रोहित साहू, हरेंद्र देव, तुलसी देशमुख, तारा शर्मा, पिलेश्वर साहू, पुकेश चंद्राकार, प्रशांत पांडे, निरंजन राजपूत, दिवाकर गायकवाड़, डिकेंद्र हिरवानी, राकेश हिरवानी , विकास चंद्राकार , कैलाश सिन्हा, कमल नारायण,मुकुंद परकार,रविन्द्र सिन्हा,लाल जी गुप्ता,रिझन ठाकुर, भरत निषाद,राजेंद्र ठाकुर,हेमंत देशमुख,मनोज पावर, देवराज चतुर्वेदी, लक्ष कुमार, घसिया देशमुख,रमेश,जीवन लाल,रोशन,देवलाल, धरम साहू,देवलाल, भीषम चौधरी, हीरालाल,जे डी चेलक, बेकुंट महानद,योगेश चंद्राकार,दिलीप साहू,अरुण वर्मा,खुमेश यदु, गोवर्धन बारले, शिवनारायण दिल्लीवार, योगेंद्र भारतीय, तेजराम चंदेल सहित बूथ अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजनों ने दी बधाई है।

Share this
READ MORE  बाइक से जा रहे थे, तभी ट्रेलर ने मारी टक्कर; मौके पर ही मौत | Road accident in Durg...Teacher killed, Chhattisgarh accident news