CG Breaking: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेटी के साथ पहुंची राजधानी,  राज्यपाल श्री हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Share this

दुर्ग न्यूज, 31 अगस्त। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी पहुंची हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर ने राष्‍ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।

इसके साथ ही एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Share this
READ MORE  लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ सम्मान, राष्ट्रपति ने घर जाकर किया सम्मानित; PM मोदी भी रहे मौजूद