कई गाड़ियां जलीं, लाखों रुपए का नुकसान; शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका | Many vehicles burnt, loss of lakhs of rupees; Fire hazard due to short circuit

Share this

सरगुजाएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर के एमजी रोड पर गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने देखते ही देखते कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इधर सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ रोड में टुनवाल ई-स्कूटी शोरूम है, जहां रात 9 बजे आग लग गई। शो रूम का संचालक अपनी शॉप को बंद करके घर पहुंचा ही था कि स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी उसे दी। वो तुरंत वापस शोरूम पहुंचा। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

आग पर पाया गया काबू।

आग पर पाया गया काबू।

शोरूम के मालिक शुभम सिंह ने बताया कि 30 से अधिक गाड़ियां यहां रखी हुई थीं। कई गाड़ियों के जल जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इधर मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  पूरे प्रदेश से रायपुर आ गए स्कूल सफाई कर्मचारी, 5 मुख्य सड़कों पर फंसी गाड़ियां | Demonstration of school sweepers in Raipur Traffic jam problem in Raipur