सेमी क्लासिकल डांस में फियोना प्रथम

Share this

दुर्ग न्यूज़, 31 अक्टूबर। नृत्य, संगीत और वाद्ययंत्र की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सेमी क्लासिकल शैली के नृत्य में इस्पात नगरी भिलाई की उभरती नृत्यांगना फियोना एस रिनू ने प्रथम स्थान हासिल किया।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा समर्थित ऑल इंडिया डांसर एसोसिएशन द्वारा अयप्पा मंदिर सेक्टर-2 के सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। फिओना दिल्ली पब्लिक स्कूल, रिसाली भिलाई में कक्षा 6 वीं की छात्रा है। नृत्य के प्रति अपने जुनून को ध्यान में रखते हुए, फिओना अपनी नृत्य गुरु टीएस सुनयना के मार्गदर्शन में शिव शक्ति नृत्य अकादमी से नृत्य सीख रही हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल करने वालों में अवंतिका, एग्नेस, हर्षिका, आदित्य, देवप्रिया, सृष्टि, समीक्षा, शेरिन, शान्या, पद्मा और पार्वती भी शामिल हैं। फियोना की इस उपलब्धि पर माता-पिता, रिश्तेदारों, शिक्षकों, दोस्तों और शुभचिंतकों ने हर्ष जताया है।

Share this
READ MORE  राज्य महिला चेस चैंपियनशिप में रायपुर की प्राची बनी विजेता, रिदम रिद्धिमा चरण और प्राची का राष्ट्रीय महिला चेस चैंपियनशिप के लिए चयन