छत्तीसगढ़ मतदान के बीच सुकमा में IED ब्लास्ट, इलेक्शन ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल

Share this

 

दुर्ग न्यूज़, 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ और मिजोरम में आज वोटिंग शुरू हो गई है। आज जहां कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर मतदान होना है वहीं मिजो नेशनल फ्रंट शासित मिजोरम की सभी 40 सीटों पर एक ही चरण में आज ही वोटिंग होनी है।‌छत्तीसगढ़ में हो रहे मतदान के बीच सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। इस धमाके में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। यह जानकारी सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने दी है।

आपको बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का आगाज आज से हो गया है। छत्तीसगढ़ की सभी 20 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मिजोरम में एक ही चरण में सभी 40 सीटों पर वोटिंग जारी है। कई नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग होने के कारण चुनाव आयोग ने वहां 60 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 25 हजार 429 कर्मचारियों को लगाया गया है।‌छत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है और दोपहर 3 बजे तक चलेगा, बची हुई 10 सीटों खैरा डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया और कवर्धा बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। जिन 20 सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है, पार्टी ने इन 19 में से दो सीटें उपचुनाव में जीती थीं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में पहले चरण में 223 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें से 25 महिलाएं हैं। इस चरण में राज्य के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें

19 लाख 93 हजार 937 पुरुष और 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं हैं। इसके अलावा 69 थर्ड जेंडर भी मतदान करने वाले हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए पहले चरण में 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 25 हजार से ज्यादा चुनाव कर्मचारी तैनात हैं। इन 5 हजार 304 मतदान केंद्रों में से 2 हजार 431 में वेब कास्टिंग सुविधा भी है।‌ आज सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद पीएम मोदी ने भी लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र का पावन उत्सव है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें।‌ इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई।

READ MORE  विवाह समारोह में शामिल हुए भूपेश बघेल, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं | Bhupesh Baghel attended the marriage ceremony, will listen to the problems of the villagers in Takhatpur assembly constituency
Share this