सुपेला में संडे को सड़क पर दुकान लगाया तो खैर नहीं, निगम ने मार्किंग कर दी चेतावनी 

Share this

 

भिलाई नगर, 27 नवंबर। भिलाई नगर निगम द्वारा 26 नवंबर रविवार को सुबह 8.30 बजे सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक तक सड़क के दोनों किनारे पर बेदखली अभियान चलाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर प्रत्येक रविवार को मार्केट लगता है। सड़क पर मार्केट लगने से आवागमन प्रभावित होता है। इसके चलते भिलाई नगर निगम द्वारा क‌ई बार सड़क पर दुकान लगाने वालों को हटाया गया पर अगले रविवार फिर वहीं आ जाते हैं। इसे देखते हुए निगम ने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है। शनिवार को इस मार्ग पर चूना से मार्किंग किया है। उस लाइन से बाहर दुकान लगाने पर वहां मौजूद निगम अमला कार्रवाई करेगा। रविवार को सड़क पर दुकान नहीं लगाने अपील की गई है।

Share this
READ MORE  कोहका पटवारी कार्यालय में SDM छापा, मिले 6 लाख कैश, पटवारी सस्पेंड