जीत गई जिंदगी…: टनल से बाहर आए 5 मजदूर, एक-एक कर निकाले जा रहे, चट्टानों का सीना चीर कर निकाले जा रहे 41 जांबाज, 17 दिन बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क (उत्तरकाशी)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुंरग के मलबे की खुदाई में सफलता हासिल करने में 17 दिन लगे। सुरंग के अंदर फंसे हुए श्रमिकों को बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें तुरंत चिकित्सकीय मदद के वास्ते अस्पताल पहुंचाने के लिए मंगलवार को तैयारियां जारी रही। इसके साथ ही मजदूरों के परिजनों को सुरंग के बिल्कुल पास बुला लिये। 16 दिनों से मजदूर टनल में फंसे थे।

 

बचाव कर्मियों ने मंगलवार को उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में मलबे के अंदर 60 मीटर तक ड्रिलिंग का काम पूरा कर लिया और फंसे मजदूरों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

 

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों के टनल से बाहर निकलने से पहले ट्विट कर लिखा, बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो सका।

 

श्रमिकों के बाहर आते ही उन्हें चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने के लिए घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बिस्तरों का अस्पताल तैयार था।

 

मजदूरों को बाहर निकालने के इस अभियान में कुशल श्रमिकों की एक टीम ने सोमवार को ‘रैट-होल’ खनन तकनीक का उपयोग करके हाथ से खोदना शुरू किया था। ज्ञात हो कि सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे।

Share this
READ MORE  भारत को पाकिस्तान मत बनाओ -रघु ठाकुर