मार्च में शुरू हो जाएगा डबरापारा एवं कुम्हारी फ्लाईओवर, कलेक्टर मीणा ने आज किया निरीक्षण

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 दिसम्बर। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज डबरापारा एवं कुम्हारी ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नें सीपीडब्लूडी एवं एनएच के अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। शहर में यातायात सुगम बनाने कलेक्टर ने दिन व रात दोनों शिफ्टों में कार्य कर ब्रिज निर्माण जल्द पूरा करने निर्देशित किया। उन्होंने ब्रिज निर्माण के दौरान सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों से निर्माण के विषय में जानकारी ली जिस पर एनएच के अधिकारियों ने मार्च के पहले सप्ताह तक डबरापारा एवं कुम्हारी ओवरब्रिज निर्माण पूरा करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, एसडीएम भिलाई 3 जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर दीपक निकुंज, डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर एवं एनएच तथा पीडब्लूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  'त्यागमूर्ति माता रमाई' के कलाकारों को सिखाए अभिनय के गुर