पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस पार्टी ने बनाई नेशनल अलायंस कमेटी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 दिसंबर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने मंगलवार को नेशनल अलायंस कमेटी का गठन किया है। एक पांच सदस्यीय इस कमेटी का गठन लोकसभा चुनाव में दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए बैठक और चर्चा आयोजित करने के लिए किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है, जो हाल ही में अपने-अपने राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे।

कांग्रेस की इस टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और पार्टी महासचिव मोहन प्रकाश भी शामिल हैं जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को इसका समन्वयक नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी गई है। वेणुगोपाल ने कहा, ”लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेशनल अलायंस कमेटी का तत्काल प्रभाव से गठन किया है। कांग्रेस भले ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हार गई है लेकिन अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव से जुड़ी कमेटी में जिम्मेदारी देकर पार्टी ने अपने समर्थकों और विरोधियों दोनों को बड़ा संदेश दिया है।

Share this
READ MORE  थाने से भाग गए दो लुटेरे, केस हुआ दर्ज | Two robbers fled from the police station, case registered