राशन कार्ड से हटेगी पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तस्वीर, विभाग मिलते ही मंत्री दयालदास बघेल ने कही बड़ी बात

Share this

दुर्ग न्यूज़, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिय गया है। नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल को खाद्य मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि विधायक दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है।

मंत्री दयालदास बघेल को विभाग मिलने के तुरंत बाद उनका एक बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री बघेल ने कहा कि, राशन कार्ड से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर हटाई जाएगी। उनकी जगह अब राशन कार्ड पर प्रदेश के नए सीएम विष्णुदेव साय की तस्वीर लगाई जाएगी।

Share this
READ MORE  खेत में मिली अधजली लाश टोपी-चप्पल से हुई पहचान | The half-dead body found in the field was identified with cap-slippers