महापौर बाकलीवाल ने किया सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण, अफसरों और ठेकेदार को सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य गुणवक्ता पूर्ण करने के निर्देश

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 जनवरी। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर धीरज बाकलीवाल ने बुधवार को पटरीपार जवाहर नगर मेन रोड एवं वार्ड 18 में इंडस्ट्रियल रोड सड़क डामरीकरण ( चौड़ीकरण ) कार्य का औचक निरीक्षण किया। सड़क डामरीकरण कार्य 15वें वित्त आयोग कार्य लागत रू. 47.61 लाख से किया जा रहा है। जिसके सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। क्षेत्र में सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य शुरू किया गया है। महापौर ने पटरीपार क्षेत्र का बीते दिनों सड़क का निरीक्षण किया था। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान संजय कोहले, दीपक साहू, अमित देवांगन, अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियन्ता पंकज साहू, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते आदि मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान श्री बाकलीवाल ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी।अधिकारी समय-समय पर सड़क की गुणवक्ता का निरीक्षण करते रहें।महापौर धीरज बाकलीवाल ने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को टूटी नाली मरमत कार्य के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा जहाँ भी निर्माण कार्य की स्वीकृति की गई है वहाँ भूमिपूजन कार्य शीघ्र करने की बात कही।

Share this
READ MORE  उच्च पेंशन विकल्प हेतु जॉइंट ऑप्शन भरने में आ रही समस्या, समाधान करने सीटू ने दिया सीजीएम कार्मिक को पत्र