Breaking: नौवीं बार नीतीश कुमार ने ली CM पद की शपथ, विजय और सम्राट बनें डिप्टी सीएम, मांझी समेत इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

Share this

 

दुर्ग न्यूज़ (पटना), 28 जनवरी। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हो गई है।बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तीनों को शपथ दिलाई। अब मंत्रियों के शपथ लेने का सिलसिला जारी है।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (संतोश मांझी), सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में सबसे अधिक चर्चा एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बेटे संतोष कुमार सुमन की हुई। वे पिछले तीन दिन से चर्चा में थे। इनकी पार्टी से चार विधायक हैं। मंत्रियों की शपथ के बाद समारोह का समापन हो गया, अब एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।

Share this
READ MORE  कांग्रेसी नेता मनाने पहुंचे तो आंदोलन रोका, अब मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात | Chhattisgarh junior doctors strike ends in Raipur Congress leaders request Chief Minister Bhupesh Baghel to meet