छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी आरोपी पर UAPA के तहत मामला दर्ज

Share this

दुर्ग न्यूज़, 19 फरवरी। कवर्धा में गौसेवक साधराम यादव के हत्या के मुख्य आरोपी अयाज खान और इदरीश खान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि से संलिप्त होने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्शन 16 (Unlawful Activities Prevention Act ) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मुख्य आरोपी अयाज खान पर जम्मू कश्मीर और विदेशों से तार जुड़ने का भी आरोप लगा है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मोबाइल रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि, झंडा कांड में भी 2 लोग शामिल थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कई रिकार्ड ऐसे पाए गए हैं, जिसमें टेरर ऑर्गनाइजेशन के साथ संबंध होने की जानकारी सामने आई है। गौसेवक हत्याकांड का मास्टर माइंड अयाज खान कई संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी आरोपी पर सेक्शन 16 UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share this
READ MORE  *मछली मार्केट का नाम विश्राम मांझी रखने नम आँखें ले धरना पर बैठी शहीद की माँ, व्यापारियों का मिला समर्थन*