संडे बाजार में पहुंचा बुलडोजर, विधायक की अपील न मानने वाले 8 दुकानदारों पर एक्शन, सड़क पर खड़े वाहन हुए जब्त

Share this

दुर्ग न्यूज़, 25 फरवरी। सुपेला सण्डे मार्केट में विधायक रिकेश सेन की समझाइश के बाद अब हर रविवार पूरी तरह व्यवस्थित नजर आने लगा था। जनवरी महीने में रविवार के दिन मार्केट की चौड़ी सड़क और व्यवस्थित ट्रैफिक देख लोगों ने राहत की सांस ली और विधायक रिकेश सेन का आभार भी माना। फरवरी में भी संडे बाजार व्यवस्थित जरूर है मगर कुछ दुकानदार ठेले खोमचे वालों से दिहाड़ी किराया लेकर उन्हें दुकान के सामने खड़ा करवा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे नतीजतन आज निगम प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर घड़ी चौक से गदा चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर सामान फैला कर तथा ठेला खोमचे में व्यवसाय करने वाले 8 दुकानदारों से 5-5 हजार रूपया जुर्माना वसूल किया। सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात को बाधित करने वाले वाहनों को यातायात पुलिस ने जब्त भी किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आपको बता दें कि भिलाई निगम प्रशासन घड़ी चौक से गदा चौक तक सड़क में विक्रय वस्तु फैलाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के खिलाफ वृहद अभियान चलाकर यातायात को सुगम बनाने तथा बाजार को सुव्यवस्थित करने विगत माह अनेक दुकानदार द्वारा अपने आबंटित क्षेत्र से बाहर किये अतिक्रमण पर बेदखली की कार्यवाही कर बाँस बल्ली टीन टप्पर को जब्त किया था और निगम की टीम मार्केट क्षेत्र का भ्रमण कर बाजार मे व्यवस्थित व्यवसाय हो, इस पर निगरानी रख कर मुनादी करवा रहा है, इसके बाद भी सडक पर फल ठेला खोमचे लगा कर यातायात को बधित करने के प्राप्त जन शिकायत पर आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने जोन 1 को तत्काल कार्रवाई कर बाजार को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश दिए। जोन आयुक्त खिरोद्र भोई अपने अधिकारी कर्मचारी की टीम तथा पुलिस प्रशासन के साथ 25 फरवरी रविवार को एक बार फिर घडी़ चौक से गदा चौक तक निरीक्षण कर सड़क पर फल ठेला लगाने वाले पांच व्यापारी तथा तीन किराना दुकानदार जो दुकान के बाहर सामान फैला कर सड़क पर अतिक्रमण कर रखे थे, उनके विरुद्ध जुर्माना की कार्यवाही कर 5 हजार रूपया अर्थ दण्ड वसूल किया। वहीं सड़क पर बेतरतीब खड़े 10 मोटर साइकिल को यातायात पुलिस ने जब्त किया और क्रेन से उठाकर थाना मे जमा किये। निगम की टीम पूरे मार्केट में घूम कर दुकान के बाहर मार्किंग स्थल से बाहर लगने वाले टेबल,कुर्सी, पुतले, दुकान बोर्ड आदि को जब्त किया है।

READ MORE  बीएसपी मैनेजमेंट बीजेपी एजेंट की तरह कर रहा काम, डोम शेड बनकर ही रहेगा–आदित्य सिंह
Share this