घरेलु सामान और कार उडा़ने वाले 2 गिरफ्तार, एक की सरगर्मी से तलाश, दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

Share this

दुर्ग न्यूज, 16 जनवरी। पिछले सप्ताह दिनेश भाकरे निवासी तितुरडीह के पोर्च मे रखी कार क्रमांक सीजी 07 बीयू 9526 तथा घर के अंदर रखे घरेलू उपयोग के सामानों को चोरी करने वाले आरोपियों को जिला पुलिस ने धरदबोचा है।
सीएसपी बैंकर वैभव रमणलाल (आईपीएस) ने बताया कि मोहन नगर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर सुचना के आधार आरोपी अजय कुमार गाडा एवं आकाश यादव से चोरी के संबंध में पूछताछ कर मैमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपियो द्वारा अपने साथी अभिषेक जाल के साथ मिलकर दिनेश भाकरे के मकान से मारुती कार और घरेलू उपयोग के सामान एचएमटी कंपनी की हाथ घड़ी, पीतल का दो नग दीपक जलाने का स्टैण्ड, एल्युमिनियम का दीपक जलाने का स्टैण्ड, पीतल का नल चोरी करना स्वीकार किया गया। कार को उनका साथी अभिषेक जाल बिक्री करने उडीसा ले गया था जहा खराब होने से लावारिस हालत में छोड़ दिया था। उक्त चोरी की वाहन को थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा उडी़सा के थाना बोडम क्षेत्र से लावारिस हालत मे बरामद किया गया है। आकाश यादव एवं अजय कुमार गाडा से धोरी गये उक्त घरेलु सामानों को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण के फरार आरोपी अभिषेक जाल की पतासाजी जारी है। आरोपी आकाश यादव (22 वर्ष) निवासी रायजादा आटा चक्की हनुमान मंदिर के पास सिंधिया नगर दुर्ग तथा अजय कुमार गाड़ा (20 वर्ष) न्यू आदर्श नगर चोपड़ा पैलेस के पास अटल आवास ब्लाक नंबर 53 चौकी पद्मनाभपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this
READ MORE  दूसरे छात्र के बदले फर्जी दस्तावेज से फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम देने आया लखनऊ का युवक भिलाई में गिरफ्तार, कितनी रकम मिली, किसके कहने पर छात्र इस फर्जीवाड़ा में हुआ शामिल, पूछताछ में जुटी दुर्ग पुलिस