चोरी के 50 लाख के जेवर व नकद समेत 4 गिरफ्तार | 4 arrested including stolen jewelry and cash worth 50 lakhs

Share this

चंद्रपुर/रायगढ़35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
10-12 जनवरी की मध्य रात्रि  चंद्रपुर में नगर पंचायत के पार्षद  मुकेश देवांगन के घर में घुसे चोर     लाखों रुपए के जेवरात और नकदी  ले गए थे। - Dainik Bhaskar

10-12 जनवरी की मध्य रात्रि  चंद्रपुर में नगर पंचायत के पार्षद  मुकेश देवांगन के घर में घुसे चोर     लाखों रुपए के जेवरात और नकदी  ले गए थे।

10-12 जनवरी की मध्य रात्रि चंद्रपुर में नगर पंचायत के पार्षद मुकेश देवांगन के घर में घुसे चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी ले गए थे। सक्ती जिले की सारंगढ़ पुलिस ने हफ्तेभर के भीतर ही चोरी के आरोपी और चोरी के जेवर खरीदने वाले शख्स समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 50 लाख रुपए से अधिक का सोना, जेवरात और नकद रकम बरामद किए हैं। नगर में हाल के वर्षों में हुई यह सबसे बड़ी चोरी की वारदात थी। सक्ती के साथ ही रायगढ़, जांजगीर चांपा जिले की संयुक्त टीम की पड़ताल में आरोपी पकड़े गए हैं।

एसपी एमआर अहिरे ने इस मामले में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि मुकेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि चोरी का मुख्य आरोपी पुसौर पतेरापाली का सुरेश महाणा है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के बाद पुलिस उसे खरिहार रोड ओडिशा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चंद्रपुर में देवांगन परिवार के घर चोरी उसी ने की थी। उसने चुराए हुए 500 ग्राम के 8 सोने के बिस्किट, सोने के जेवर व 20 हजार रुपए नकद उसने चोरी के बाद चांपा के मित्र डंगेश्वर देवांगन को 2 बिस्किट, 3 हार नग सोने के हार, 1 नग सोने की चेन, 2 कर्ण फूल छिपाने के लिए दिए थे।

आरोपी सुरेश ने पूर्व में चोरी किए हुए जेवर किरोड़ीमल नगर के कृष्ण प्रसाद सोनी एवं धनाजी झंडे को बेचे थे। उनके कब्जे से कुल 950 ग्राम सोना एवं चांदी 150 ग्राम जब्त किए जिसकी कीमत 5 लाख 8700 बताई गई है। सुरेश महाणा, डंगेश्वर देवांगन, धनाजी झण्डे रायगढ और कृष्णा प्रसाद रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुरेश के एसबीआई के दो एकाउंट रायगढ़ और चांपा में हैं। उसमें जमा दो लाख रुपए सीज किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बागेश्वर धाम वाले बाबा ने कहा- भारत के लोगों चूड़ियां पहनकर घर पर मत बैठो | Baba of Bageshwar Dham said- People of India should not sit at home wearing bangles