ग्राम पंचायत से सीधे नगर पालिका बने अमलेश्वर का तेजी से होगा विकास | Amleshwar, which became municipality directly from Gram Panchayat, will develop rapidly

Share this

दुर्ग13 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत से सीधे नगर पालिका बनने वाले अमलेश्वर में तेजी से सुविधाओं का विस्तार होगा। आगामी 20 साल के लिए प्लानिंग की गई है। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी। अमलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बघेल ने कहा कि इसके लिए सरकार ने निर्णय लिया है। विकास के कार्यों के लिए कहीं भी राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। व्यवस्थित विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में पहुंचे मुख्यमंत्री

पालिका के 22 पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर 3.98 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उन्होंने भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पाटन और रायपुर में कराए गए कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने अब तक की सड़क कनेक्टिविटी के सफर को भी नागरिकों के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वह छोटे थे बचपन में बैलगाड़ी से यहां आते थे। खारून नदी में स्नान करते थे। पहले छोटी पुलिया बनी। फिर सड़कों का जाल बिछा और फिर पाटन से रायपुर के बीच बसें चलने लगी।

गुरु घासीदास के जीवन से जुड़ी पुण्य भूमि हमारा तीर्थ
बघेल ने कहा कि इस क्षेत्र में यात्रियों के लिए आवाजाही की सुविधा विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा के लिए कार्य कर रही है। उनकी मेहनत को उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए हम प्रतिबद्ध है। इसके अलावा किसानों को धान बेचने में भी सुविधा हो। इसके लिए हमने ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था भी आरंभ की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पालिका के पदाधिकारियों को कहा कि विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। इसका दायित्व आप सब पर है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो नक्सलियों को किया ढेर