श्रीकांत वर्मा मार्ग में निगम ने चलाया अभियान, शाम होते व्यस्ततम मार्ग पर लगी रहती थीं कतारें | The Municipal Corporation launched a campaign in Srikant Verma Marg, as soon as the evening, the queue remains on the busiest road

Share this

बिलासपुर10 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
शहर की यातायात व्यवस्था होती है बाधित। - Dainik Bhaskar

शहर की यातायात व्यवस्था होती है बाधित।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिलासपुर में नगर निगम ने सड़क किनारे लगाए गए गुमटी-ठेलों को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान एक ही दिन में 70 स्ट्रीट वेंडरों पर कार्रवाई की गई और ठेले व गुमटियों को जब्त कर लिया। उन्हें सड़क किनारे अवैध कब्जा करने पर सख्ती से कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। शहर में स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से कराए गए खूबसूरत सड़कों पर स्ट्रीट वेंडरों ने कब्जा जमा लिया है, जिसके चलते शाम होते ही शहर के प्रमुख मार्गों में जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं, सड़क के दोनों ओर ठेला और गुमटी चलाने वाले स्ट्रीट वेंडरों के साथ ही आसपास लोगों की भीड़ लगी रहती है। नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुतावत ने शहर के मुख्य मार्गों में इस तरह से अवैध कब्जा करने वाले स्ट्रीट वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

एक ही दिन में 70 लोगों पर हुई कार्रवाई
नगर निगम कमिश्नर दुतावत के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने श्रीकांत वर्मा मार्ग में अभियान चलाकर स्ट्रीट वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान एक ही दिन में 70 गुमटी और ठेलों को जब्त कर लिया गया। अफसरों ने यातायात बाधित करने वाले दुकान संचालकों को भविष्य में इस तरह से सड़क किनारे कब्जा नहीं करने की चेतावनी भी दी।

अतिक्रमण दस्ते ने स्ट्रीट वेंडरों पर की कार्रवाई।

अतिक्रमण दस्ते ने स्ट्रीट वेंडरों पर की कार्रवाई।

15 दिन पहले दिया था नोटिस
नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर श्रीकांत वर्मा मार्ग में चाट, गुपचुप सहित फूड जोन के नाम से संचालित स्ट्रीट वेंडरों को 15 दिन पहले नोटिस दिया था। लेकिन, उन पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ, तब सोमवार की शाम टीम कार्रवाई करने पहुंच गई। टीम को देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और ठेले व गुमटियों को खुद से हटाने लगे।

शाम होते ही लगा रहता है मजमा
श्रीकांत वर्मा मार्ग में शाम होते ही सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट वेंडरों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद इस मार्ग साफ सुथरा व व्यवस्थित नजर आने लगा।

शहर के प्रमुख मार्ग और चौक-चौराहों पर लगता है जाम
शहर के बृहस्पतिबाजार, शनिचरी बाजार, गोलबाजार के साथ ही देवकीनंदन चौक सहित सरकंडा के हुंडई चौक, सीपत चौक से लेकर नूतन चौक और राजकिशोर नगर इलाके में भी सड़क किनारे गुमटी व ठेलों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण शाम होते ही इन मार्गों में जाम की स्थिति बन जाती है। नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता जब कार्रवाई करने पहुंचता है, तब ठेला व गुमटी हट जाता है। इसके बाद दूसरे ही दिन फिर वहीं स्थिति बन जाती है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  विधायक रिकेश सेन ने कहा पुलिस अधिकारियों सहित 20 हजार से ज्यादा लोग संलिप्त, कब पकड़ेंगे बाराती, प्रोटेक्शन मनी लेने वाले खुलेआम घूम रहे