कुथरेल के राइस मिल में लगी भीषण आग, अग्निशमन की टीम ने 8 घंटे में पाया काबू 

Share this

 

दुर्ग न्यूज़, 8 अप्रैल। अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुथरेल के छगन लाल चांडक राइस मिल (हनुमान राइस मिल) में भीषण आग लग गयी जिसकी सूचना पर तत्काल अग्निशमन की टीम पहुंची और करीब 19 गाड़ियों के पानी से 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छगन लाल चाड़क के राइस मिल में भीषण आग लग जाने की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों को तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने राइस मिल में बड़ी सावधानी से कई गाड़ी पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया। आग को दूसरी तरफ़ बढ़ाने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

 

इस कार्रवाई में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन कर्मी एवं एसडीआरएफ द्वारा आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की बड़ी घटना नहीं हुई। हालांकि राइस मिलर को काफी नुकसान हुआ है।

Share this
READ MORE  बस स्टैंड में गंदगी देख भड़के कलेक्टर, सीएमओ समेत तीन को नोटिस, व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनेगा