बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मौसम विभाग के मुताबिक पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में गरज-चमक के साथ बूंदा बांदी के आसार हैं जबकि रायपुर में शाम और रात में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। बस्तर संभाग के जिलों में आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

Share this
READ MORE  500 से 1 हजार वाली टिकटें 4200 से लेकर 6500 रुपए में मिली; कल होगा मुकाबला | Indian New Zealand match in Raipur cricket ticket blackened Team India match in Chhattisgarh black ticket video sting