MLA रंजना बोलीं- प्रदेश महिलाओं को भी दिलवाएं 50 हजार, कर्नाटक में कांग्रेस ने कियागृहणियों से वादा | Demand of Chhattisgarh BJP MLA Ranjana Sahu from Priyanka Gandhi get women money

Share this

रायपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ की भाजपा विधायक रंजना साहू, प्रियंका गांधी से रुपए मांग रही हैं। ये रुपए प्रदेश की महिलाओं के लिए विधायक ने मांगे हैं। दरअसल प्रदेश में महिलाओं को अलग-अलग कैटेगरी में नकद सहायता देने का वादा कांग्रेस ने किया था।कुछ ऐसा ही वादा प्रियंका गांधी ने कर्नाटक मंे किया है। पुराने वादे को याद दिलाते हुए महिला भाजपा विधायक ने महिलाओं की बात उठाई है।

भाजपा की विधायक रंजना साहू ने अपने बयान में कहा- आदरणीय प्रियंका जी चुनावी राज्य कर्नाटक में जनता को लुभाने के लिए आप घोषणा कर रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 2000 प्रति गृहणी को देंगे। आपसे अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ में आप की सरकार है । कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ की महिलाओं को उनके रुपए दिलवाइए।

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पिछले 50 महिनों से प्रदेश में है। वादे के मुताबिक 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के प्रतिमाह 1 हजार के दर से लगभग 50 माह का 50 हजार, 75 वर्ष से अधिक की महिलाओं के प्रतिमा 1500 की दर से लगभग 50 महीने का 75 हजार। रुपए कांग्रेस को देना चाहिए, इसके लिए प्रियंका गांधी को प्रयास करना चाहिए।

भाजपा विधायक ने ये भी कहा कि प्रदेश में पंचायत शिक्षक की विधाएं कई महीनों से अनुकंपा नियुक्ति को लेकर धरना दे रहीं हैं। उनकी मांगें पूरी करें। मितानिनों से किया गया वादा भी कांग्रेस ने नहीं निभाया उसे भी पूरा करनें। कांग्रेस सर्व विधवा पेंशन का 1000 की दर से लगभग 50 माह का 50 हजार रुपए भी दे।

क्या कहा है प्रियंका गांधी ने
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बीते सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर पार्टी प्रत्येक घर की एक गृहणी को 2,000 रुपये प्रतिमाह नकद देगी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) द्वारा पैलेस ग्राउंड्स में आयोजित ‘ना नायाकी’ कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव ने कर्नाटक की महिलाओं से ये वादा किया।

केपीसीसी के मुताबिक, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना से 1.5 करोड़ गृहणियों को लाभ होगा। गौरतलब है कि इससे कुछ ही दिन पहले पार्टी ने राज्य में प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया था। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव इस साल मई के आसपास होने हैं। छत्तीसगढ़ में जिस तरह के वादे कांग्रेस लिए जीत की एक वजह बने वही मॉडल अब कर्नाटक के चुनावों मंे इस्तेमाल करने की कोशिश में कांग्रेस है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल के पूर्व संचालक एमपी चंद्राकर का निधन