बेमेतरा बारूद फैक्ट्री विस्फोट, एक मृतक एवं 8 लापता मजदूरों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन दे रही 30-30 लाख रुपए

Share this

दुर्ग न्यूज़, 29 मई। बेमेतरा जिले के बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में एक मृतक एवं 8 लापता मजदूरों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपए की घोषित आर्थिक सहायता राशि उक्त प्रदाय राशि से अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में जानकारी दी है।

Share this
READ MORE  तीन दर्जन अफसर और सौ सीआरपीएफ जवानों के साथ चल रही कार्रवाई