विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण एवं विदाई समारोह, पत्रकार राहुल जैन और देवव्रत भगत हुए सम्मानित

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘उत्कृष्टता अलंकरण एवं विदाई समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित मंत्री गण, विधायक गण समारोह में उपस्थित रहे।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने समारोह में वर्ष 2022 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित – श्रीमती संगीता सिन्हा और श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू, जागरूक विधायक के रूप में चयनित धर्मजीत सिंह तथा उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार के रूप में चयनित – राहुल जैन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से देवव्रत भगत एवं कैमरामेन रोहित श्रीवास्तव को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Share this
READ MORE  साय केबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर