विश्व पर्यावरण दिवस : ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ सूर्य विहार कॉलोनी और शंकराचार्य कालेज में पौधरोपण कर देखभाल का भी लिया संकल्प

Share this

दुर्ग न्यूज़, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ट्रांसजेंडर मुद्दों पर कार्य कर रही संघर्ष एक जीवन समिति ने पौधे लगाने और उसको बचाए रखने का संकल्प लेते हुए सूर्य विहार कॉलोनी में सूर्य विहार रेजिडेंट समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति में लगभग बीस पौधों का न केवल रोपण किया बल्कि उनके संरक्षण हेतु सबके साथ मिलकर एक संकल्प लिया। ट्रांसजेंडर मुद्दों पर कार्य कर रही इस समिति में डॉक्टर सुचित्रा शर्मा, राकेश नागदेव, अमरजीत बिर्दी, सविता पांडेय और उर्मिला पाठक ने सूर्य विहार समिति के सदस्यों के साथ संकल्प लिया कि वो इन वृक्षों का संरक्षण नियमित रूप से करेंगी। समिति ने श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में प्राचार्य डा. अर्चना झा के साथ मिलकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय की प्रमुख कंचन सेंद्रे के साथ कामिनी साहू, राधा, रोशनी, चांदनी और हसीना उपस्थित रहीं। अंत में समिति ने पर्यावरण बचाने नियमित पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक करने के संकल्प को आगे ले जाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मौसम बदला, सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी