राजनांदगांव में स्कूल के हेड एकाउंटेंट ने किया 40 लाख का गबन

Share this

दुर्ग न्यूज़, 6 जून। राजनांदगांव के केसर नगर में संचालित गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खाते से 40 लाख रुपए का गबन का मामला सामने आया है। राशि का गबन स्कूल के हेड एकाउंटेंट ने किया है। इसमें कर्मचारियों के ईपीएफ की राशि भी शामिल है। जब ईपीएफ अफसर ने राशि जमा नहीं होने की जानकारी दी, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। गायत्री स्कूल प्रबंधन ने हेड एकाउंटेंट उत्तम विश्वास के खिलाफ कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि उत्तम विश्वास स्कूल के सभी खातों के लेन-देन व कर्मचारियों के ईपीएफ राशि जमा करने की जिम्मेदारी संभालता था।बीते कुछ समय से ईपीएफ खाते में राशि जमा होना बंद हुआ तो ईपीएफ अफसरों ने स्कूल पहुंचकर इसकी जानकारी दी। तब‌ स्कूल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों के ईपीएफ राशि के जमा संबंधी कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए गये जो फर्जी निकले। इसके बाद स्कूल के खातों का स्टेटमेंट निकाला गया। जिसमें सामने आया कि एकाउंटेंट उत्तम विश्वास ने स्कूल के खाते की 40 लाख 38 हजार से अधिक की राशि अपने अलग-अलग खातों में निजी जरूरत के लिए ट्रांसफर कर ली है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भिलाई में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक एवं बुजुर्ग की हुई मौत, जामुल पुलिस ने ट्रेलर किया जब्त