कौन हैं मोदी केबिनेट की 7 महिला मंत्री, आइए जानते हैं 

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नई दिल्ली), 10 जून। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। मोदी की नई कैबिनेट में युवा नेताओं के साथ-साथ महिलाओं को भी जगह मिली है। इस बार 7 महिला मंत्रियों को मोदी कैबिनेट 3.0 में जगह मिली है।

 

 

निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, नीमूबेन बमभानिया और शोभा करंदलाजे ने मंत्री पद की शपथ ली है। निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं। रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के रावेर से चुनाव जीता हैं। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार शरद पवार गुट को पटखनी दी।

 

निर्मला सीतारमण

राज्य सभा सांसद निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री रही हैं। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री कार्यकाल पूरा किया है। वे रक्षा मंत्री भी रही हैं। निर्मला सीतारमण की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है।

 

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने इस बार भी मंत्री पद की शपथ ली है। अपना दल (एस) सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार रमेश चंद को हराया है। पिछली मोदी सरकार में भी वे केंद्रीय मंत्री बनी थीं।

 

सावित्री ठाकुर

सावित्री ठाकुर को भी मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिली है। सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राधेश्याम मुवेल को हराया है।

READ MORE  Breaking : अभी अभी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, देखिए विडियो लोग घरों से निकल सड़क पर आए

 

रक्षा खडसे

रक्षा खडसे ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने रक्षा महाराष्ट्र के रावेर से जीत दर्ज की है। रक्षा खडसे ने एनसीपी उम्मीदवार शरद पवार गुट को पटखनी दी है। उन्होंने जीत की हैट्रिक भी लगाई है। सरपंच से सियासी सफर शुरू किया था।

 

निमुबेन बंभानिया

निमुबेन बंभानिया ने मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने गुजरात की भावनगर लोकसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उमेश मकवाणा को साढ़े चार लाख से अधिक वोटों से हराया है।

 

अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की कोडरमा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने लेफ्ट उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह को 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। वे दूसरी बार सांसद बनी हैं। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी वे मंत्री बनी थीं।

 

शोभा करंदलाजे

शोभा करंदलाजे को फिर से मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पिछली मोदी सरकार में भी वे मंत्री थीं। उन्होंने कर्नाटक की बंगलुरू नॉर्थ सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रोफेसर एमवी राजीव गौड़ा को हराया है।

Share this