छत्तीसगढ़ में 17 जून से होगी बारिश

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 जून। छत्तीसगढ़ में सुकमा में रुका दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। बुधवार 12 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने बीजापुर में दस्तक दी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार यही रही तो आने वाले तीन से चार दिनों के भीतर ही मानसून रायपुर के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भी प्रवेश करने की संभावना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

17 जून से प्रदेश भर में अंधड़ व बारिश की गतिविधि भी बढ़ जाएगी। विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सिस्टम में बदलाव की शुरुआत हुई है, इसके चलते अगले एक से दो दिनों में प्रदेश में मानसून और आगे बढ़ेगा। प्रदेश में बुधवार को बीजापुर में 5 सेमी, सूरत में 4 सेमी, ओरछा-कटेकल्याण में 3 सेमी, दंतेवाड़ा-पंखाजुर-भोपालपट्टनम में 2 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हुई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ी, आधे से ज्यादा अस्पताल खाली, अब तक सारी चर्चा बेनतीजा | The strike increased the problems of the patients, more than half of the hospitals were empty, till now all the discussions were inconclusive.