भिलाई से जाकर हैदराबाद में महादेव एप से सट्टा चला रहे 8 सटोरिए गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। महादेव ऑनलाइन सट्‌टा एप चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। दुर्ग की एसीसीयू टीम ने हैदराबाद में महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले भिलाई के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमे दो नाबालिग शामिल हैं। एसीसीयू की एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में तेलंगाना गई दुर्ग पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस सभी को रिमांड पर लेकर दुर्ग आ गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दरअसल एसीसीयू की टीम हैदराबाद एक मामले के आरोपियों को पकड़ने गई थी। वहां उन्हें पता चला कि सुपेला थाने में महादेव सट्टा मामले के आरोपियों का लोकेशन हैदराबाद में मिला है। इसके बाद क्राइम की टीम ने बताए लोकेशन पर छापेमारी की तो वहां से 8 लड़के महादेव सट्टा एप का पैनल चलाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। ये सभी आरोपी भिलाई के कैंप, कुरुद और 18 नंबर रोड के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हैदराबाद से एक बड़े रैकेट को पकड़ा है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, सट्टा का खाताबही, बैंक खाते, एटीएम और अन्य सामान जब्त किये हैं। आरोपियों में बी चंदू, ​​​​​​​वी चरण कुमार, अभिषेक वर्मा, हिमांशु चौहान, उदय, सुजीत कुमार साव समेत दो नाबालिग शामिल हैं।

 

Share this
READ MORE  तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत