ACB/EOW ने प्रभारी एसडीओ को रिश्वत लेते पकड़ा 

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB/EOW की लगातार कार्रवाई जारी है। बड़ी कार्रवाई करते हुए EOW ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रभारी एसडीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में ग्राम पंचायत डोमा के पंचायत सचिव और सरपंच को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB/EOW) ने 18 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

ACB/EOW की टीम ने प्रभारी SDO सौरभ ताम्रकार को 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसने गौठान का बिल पास करने के एवज में सरपंच से रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत पर ACB/EOW ने कार्रवाई की। आरोपी सौरभ ताम्रकार के विरुद्ध पीसीएक्ट की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई।

Share this
READ MORE  हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा, रोहित की पत्नी भावना गिरफ्तार