नाग पंचमी पर उत्कृष्ट अखाड़ा प्रदर्शन करने वाले पुरुस्कृत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। नागपंचमी के अवसर पर मठपारा वार्ड 3 कबड्डी मैदान में जय बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे शहर के विभिन्न अखाड़ा दलों के साथ राजनांदगांव के भी पहलवानों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। जिला अखाड़ा समिति के संयोजक राजेश ताम्रकार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद नरेंद्र बंजारे ने की। इस दौरान समिति द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले समिति प्रमुख उस्तादों का अतिथियों द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अशोक यादव, शिव यादव,कृष्णा यादव की प्रमुख भूमिका रही।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस अवसर पर अखाड़ा समिति के संयोजक राजेश ताम्रकार ने बताया कि अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान विभिन्न समितियों के पहलवानों ने मलखम, लाठी चालन, आग से जलता रिंग प्रदर्शन, भौरा चकरी चालान,कमानी पलटना, जिम्नास्टिक व सीने पर पत्थर तोड़ने जैसे साहसिक प्रदर्शन किया गया। जिसमे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नया पारा अखाड़ा समिति के संत राम यादव,गोपाल यादव,राजू यादव सहित अनेक पहलवानों को सम्मानित किया गया। अखाड़ा प्रदर्शन में शामिल होने वालो जय भीम समिति नया पारा,जय बजरंग समिति ढीमर पारा,जय दंतेश्वरी बजरंग समिति सारथी पारा,जय बल भीम राजनांदगांव सहित कुल 15 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने अखाड़ा प्रदर्शन को खेल कला व संस्कृति का पारंपरिक महत्व बताते हुए नई पीढ़ी के लिए इसकी जीवंतता बनाए रखने के लिए जरूरी बताया। साथ ही आयोजन समिति को भी बधाई दी। वार्ड पार्षद नरेंद्र बंजारे ने कहा कि मठपारा कबड्डी मैदान शुरू से ही खेल व अखाड़ा के आयोजन के लिए प्रसिद्ध है।

READ MORE  सुशासन तिहार: 13 मई को जेल तिराहा के सामने विवेकानंद सभागार में लगेगा शिविर
Share this