दुर्ग-रायपुर के बीच दौड़ेगी लाइट मेट्रो ट्रेन, मास्को के साथ रायपुर निगम का हुआ एमओयू

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। राजधानी रायपुर में लाइट मेट्रो ट्रेन दौड़ाने के लिए मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ रायपुर नगर निगम का एमओयू हुआ है। बता दें कि 160 देशों के बीच 15 देशों को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है, उसमें भारत से रायपुर शहर शामिल है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रशिया के मास्को शहर में चल रहे इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में शामिल होने रायपुर के महापौर एजाज ढेबर इन दिनों वहां गए हैं। इस बीच कार्यक्रम के दौरान मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ यह ज्वाइंट वेंचर एमओयू किया गया है।

एजाज ढेबर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए वे 2021 से लगातार प्रयास कर रहे थे। उनके द्वारा लगातार ईमेल के माध्यम से मास्को में बातचीत की जा रही थी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जिसके बाद उनके प्रयास को सफलता मिलते ही एमओयू साइन किया गया।

आएंगे विदेशी तकनीशियन

महापौर ने एमओयू के संबंध में बताया कि करीब माहभर में विदेशी तकनीशियन रायपुर सर्वे के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि मास्को के साथ यह प्रोजेक्ट पीपीमोड़ पर किया जाएगा। तकनीकी टीम के सदस्य यहां सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

राजधानी में लाइट मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का प्रस्ताव 2024-25 के बजट में भी शामिल किया गया था। बजट के अनुसार करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट पीपी मोड पर कराए जाने की बात कही गई है। वहीं, नवा रायपुर, रायपुर, भिलाई सहित दुर्ग को जोड़ते हुए ट्रेन को चलवाने का प्रयास है।

READ MORE  मलगांव मुआवजा घोटाले में CBI की दबिश, हरदीबाजार में दस्तावेजों की गहन जांच
Share this