


सूर्या मॉल रोड, सुपेला चौक से गदा चौक, शीतला काम्पलेक्स का दौरा कर दिए निर्देश
भिलाई। कलेक्टर दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नगर निगम भिलाई क्षेत्र की प्रमुख व्यस्ततम मार्ग नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल, सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक और पावर हाउस शीतला काम्पलेक्स का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने भिलाई की इन व्यस्ततम सड़कों को व्यवस्थित करने, प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण अनुकूल हो, सुगम आवागमन को लेकर निर्देश दिए। इस बात पर भी ध्यान देने के लिए कहा कि जन सहयोग से कैसे पौधरोपण करें कि मार्ग हरा-भरा हो। कलेक्टर ने इसके लिए प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लेने की बात कही। सबके सहयोग से हम भिलाई को और खूबसूरत बना सकते हैं। शीतला काम्पलेक्स बहुत पुराना मार्केट है इसको कैसे व्यवस्थित किया जाए। मार्केट सबके लिए उपयोगी हो इसके बारे में आयुक्त आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव से चर्चा की। अभियंताओं से प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करने कहा।
इस अवसर पर नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री ध्रुव एवं इंजीनियरिंग विभाग की पूरी टीम उपस्थित थी।
