
राजनांदगांव5 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

स्टेट हाई स्कूल के मैदान में में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग व राजीव फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्व. उदय मुदलियार स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में वार्डों की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत का खेलप्रेमी आनंद उठा रहे हैं। राजीव फैंस क्लब के अध्यक्ष नितिन बत्रा व सचिव अमित कुशवाहा ने बताया कि गत दिनों वार्ड नं. 49 मोहड़ बनाम वार्ड नं. 47 मोहारा के बीच खेला गया। 8 ओवर के इस मैच में मोहारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। मोहड़ ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। इस मैच में मोहड़ के गोविंद साहू मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरा मैच वार्ड नं. 10 शांतिनगर बनाम वार्ड नं. 32 राहुल नगर के बीच खेला गया। इस मैच में राहुल नगर ने जीत दर्ज की। विजेता टीम के हरीश सूरी मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरा मैच वार्ड क्रं. 39 दुर्गादेवी विरुद्ध वार्ड नं 37 डबरी पार के बीच खेला गया। इस मैच में डबरीपारा ने जीत दर्ज की और इसी टीम के समीर खान मैन ऑफ द मैच चुने गए। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव व आयोजन प्रभारी चेतन भानुशाली ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर अतिथि रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, सिंधी अकादमी बोर्ड सदस्य अशोक पंजवानी, एल्डरमैन हेमू सोनी, डॉ. हरेश तलरेजा ने विजेता टीम और मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
ये मुकाबले भी रोमांचक रहे: 18 जनवरी को दो मैच खेल गए। पहला मैच वार्ड नं. 46 बसंतपुर और वार्ड नं.2 नवागांव के बीच खेला गया। यहां बसंतपुर ने जीत दर्ज की और विजेता टीम के भूपेश साहू मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मुकाबला वार्ड नं. 51 हल्दी और वार्ड नं. 19 ममता नगर के मध्य खेला गया। इसमें ममता नगर को हराते हुए हल्दी ने जीत दर्ज की।
