भिलाई में प्रोफेसर से मारपीट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बेटे चैतन्य से थाने में 4 घंटे पूछताछ

Share this

भिलाई में प्रोफेसर से मारपीट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बेटे चैतन्य से थाने में 4 घंटे पूछताछ

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से गुरुवार दोपहर भिलाई थाने में करीब चार घंटे पूछताछ की गई। बंद कमरे में CSP छावनी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने सवाल पूछे। पुलिस ने चैतन्य का मोबाइल जब्त कर लिया है। उनसे भिलाई के एक कालेज प्रोफेसर के साथ बीते माह हुई मारपीट के मामले में बयान लिया गया है।

 

 

चैतन्य ने थाने से बाहर निकलने के बाद कहा कि, उन्हें बयान देने के लिए पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे नोटिस दिया था। वही दर्ज कराने के लिए आए थे। सवाल क्या पूछे गए? इसे पर चैतन्य ने कहा कि, मामला विवेचना में है। चैतन्य से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूछताछ की गई।

 

पुलिस ने इसी मामले में बुधवार को बघेल की बेटी दीप्ति से भी पूछताछ के बाद उनका भी मोबाइल जब्त किया था। वहीं चैतन्य के थाने पहुंचने के बाद भूपेश के OSD रहे मनीष बंछोर, चरोदा मेयर निर्मल कोसरे सहित भूपेश बघेल के करीबी थाने पहुंचे थे।

 

पुलिस ने पूछे 20 सवाल

 

चैतन्य बघेल ने कहा कि पुलिस पूछताछ में जो सवाल पूछे गए, उसमें बयान दर्ज कराया है। बाकी जानकारी के लिए आप पुलिस से बात कीजिए। मुझे कुछ नहीं कहना है।

बताया जा रहा है कि चैतन्य से पूछताछ के दौरान पुलिस ने 20 सवाल पूछे थे। इनमें से कुछ के जवाब चैतन्य ने दिए और बाकी का जवाब देने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने चैतन्य और प्रोफेसर मामले में उनके संबंध? क्या आरोपी आपके दोस्त हैं? उन्हें कैसे जानते हैं? आरोपियों से क्या बातचीत हुई है?, जैसे सवाल पूछे गए हैं।

READ MORE  नेपाल भूस्खलन: नदी में बही बस में सवार 60 से अधिक यात्री लापता, 7 भारतीयों की मौत, छह की हुई शिनाख्त

 

वहीं भिलाई-3 चरोदा के मेयर निर्मल कोसरे ने कहा कि, चैतन्य से क्या पूछताछ की गई है, वो तो पुलिस ही बताएगी। चैतन्य को बुलाया गया था, बयान देने के लिए। फिर सुबह वह स्वत: ही आए और पुलिस पूछताछ में सहयोग किया। उनके सवालों का जवाब दिया।

 

आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद हुई चैतन्य से पूछताछ

 

बताया जा रहा है कि चैतन्य बघेल से खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हुए जानलेवा हमले की घटना के संबंध में पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि घायल प्रोफेसर AIIMS में भर्ती हैं।

 

यह भी बात सामने आई है कि पुलिस ने प्रोफेसर मारपीट मामले में दो आरोपियों रोहन उपाध्याय को मुंबई और रोहित पांडेय को रीवा जेल से रिमांड पर लिया है। उनसे हुई पूछताछ के बाद ही चैतन्य को बुलाया गया था।

 

इधर सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि आरोपी चैतन्य के करीबियों में आते है और घर के भी हर आयोजन में दिखाई देते था। उन्होंने बताया कि, इस केस में चैतन्य बघेल की संलिप्तता, आरोपियों की फरारी में उनकी भूमिका और तकनीकी जांच के लिए उनके मोबाइल को जब्त करने के लिए बुलाया गया था। प्राथमिक तौर पर उनका बयान लिया गया है। जब्त मोबाइल को FSL के पास जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

पाटिल ने बताया कि अभी तक इस केस में 5 आरोपियों को हम गिरफ्तार कर चुके हैं। प्रमुख 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर चैतन्य को बुलाया गया था। आरोपी प्रवीण शर्मा चैतन्य का करीबी बताया जाता है।

READ MORE  बिहार चुनाव : दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर कल होगा मतदान 
Share this