नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, अब गया जेल

Share this

नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, अब गया जेल

दुर्ग। इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया किशोरवय लड़कियां थोड़ी सी असावधानी से न केवल खुद के लिए बल्कि माता-पिता और परिजनों के लिए भी शर्मिंदगी का सबब बन रही हैं। ऐसे ही एक मामले में दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत इंस्टाग्राम से दोस्ती कर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

जेवरा-सिरसा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि आरोपी संदीप अदावत ने पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर बहला-फुसला कर वीडियो कलिंग के माध्यम से अश्लील वीडियो बना लिया। परिजनों के समझाने पर पीड़िता ने आरोपी से बात करने के लिए मना किया तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से परिजन को भेज दिया।

पीड़िता के पिता ने मामले की पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी, पुलगांव थाना में धारा 509 ख, 354 सी बीएनएस और 67 बी आईटी एक्ट, पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी संदीप अदावत (21) पिता अशोक अदावत को पुलगांव थाना पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा दिया है।

Share this
READ MORE  10 साल बाद महिला टेटे में दुर्ग बना चैंपियन, भिलाई-३ की “प्रज्ञा” बनी चैम्पियन