CG News: दो तस्कर सहित 61 लाख का गांजा पकड़ाया, शकरकंद की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे थे माल

Share this

 

कबीरधाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कुकदुर प्रभारी निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र द्वारा चलाए गए सघन अभियान के तहत अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल 245.105 किलोग्राम गांजा जब्त हुआ है। जिसका बाजार मूल्य करीबन 61,27,625/- रूपये है। पुलिस कार्रवाई जारी है।

Share this
READ MORE  दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 लाख कीमती 113 किलो गांजा जब्त