पहली पत्नी की मौत के बाद सड़क हादसे में दूसरी पत्नी की भी गई जान; पति घायल | After the death of the first wife, the second wife also died in a road accident in korba, husband injured

Share this

कोरबा2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

कोरबा जिले के भैसमा चौक के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। पति-पत्नी दोनों किसी पारिवारिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया था। फिलहाल उरगा थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक, दीपका नेहरू नगर बतारी निवासी प्यारे लाल SECL कर्मी है। वो गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। वो अपनी पत्नी के साथ 2 दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने ससुराल नोन्दरहा गया हुआ था। कार्यक्रम के बाद दोनों वापस अपने घर बतारी लौट रहे थे, तभी भैसमा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी केनिया बाई ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

पत्नी केनिया बाई का शव।

पत्नी केनिया बाई का शव।

वहीं पति प्यारेलाल बाइक से उछलकर दूर जा फेंकाया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी। साथ ही लगातार हो रहे हादसों से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

घायल पति का इलाज जारी।

घायल पति का इलाज जारी।

पुलिस ने लोगों को काफी समझाया, तब जाकर उन्होंने चक्काजाम खत्म किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले चक्काजाम के कारण वहां यातायात ठप पड़ गया था, जिसे बहाल कराया गया था।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  काउंटर FIR पर शिकायतकर्ता और पुलिस-प्रशासन सवालों में; कार्रवाई पर स्थगन आदेश | Fighting case between Congress leaders, High Court reprimanded, complainant on counter FIR and police-administration in questions