सीएम भूपेश ने सड़कें दुरुस्त करने के दिए थे निर्देश, अफसर-ठेकेदार ने मिलकर किया भ्रष्टाचार | CM Bhupesh had given instructions to repair the roads, the officer-contractor did corruption together

Share this

बिलासपुर3 घंटे पहले

पेंचवर्क होते ही 24 घंटे नहीं में सड़क हो गई बदहाल।

बिलासपुर में बदहाल सड़क बनने के साथ ही उधड़ने की लगी है। स्थिति यह है कि सड़क में गिट्‌टी में डामरलेप कर रोड रोलर चलाया जा रहा है। इधर, रोलर चलते ही गिट्‌टी की परत उखड़ना शुरू हो गया है। राजकिशोर नगर से तोरवा पुल जाने वाली सड़क में पेंचवर्क ऐसा हुआ कि 24 घंटे भी डामर टीक नहीं पाई और सड़क फिर से जर्जर नजर आने लगी है। अफसर और ठेकेदार मिलकर किस तरह भ्रष्टाचार का खेल कर रहे हैं, इसका नमूना पेंचवर्क को देखकर ही पता चल रहा है।

सड़क से बाहर निकल गई है गिट्‌टी।

सड़क से बाहर निकल गई है गिट्‌टी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बारिश थमने के साथ ही पीडब्ल्यूडी अफसरों की बैठक ली थी। साथ ही कलेक्टर को PWD और नगर निगम के साथ मिलकर शहर की बदहाल सड़कों में पेंचवर्क कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अक्टूबर से शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का मरम्मत किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उधड़ी हुई सड़कों पर पेंचवर्क किया जा रहा है। शुरुआत में कलेक्टर सौरभ कुमार ने सड़कों की मरम्मत का निरीक्षण किया। लेकिन, बाद में अफसर झांकने तक नहीं गए, जिसका फायदा ठेकेदार और निचले स्तर के अफसर उठा रहे हैं।

ठेकेदार और अफसर कर रहे मनमानी।

ठेकेदार और अफसर कर रहे मनमानी।

24 घंटे में उधड़ गई राजकिशोर नगर की सड़क
कलेक्टर के निर्देश पर राजकिशोर नगर के तोरवा पुल से स्मृति वन रोड में भी उधड़ी हुई सड़क का मरम्मत और पेंचवर्क किया जा रहा है। गुरुवार को यहां पेंचवर्क से पहले एक्सीवेटर चलाकर सड़क को उधाड़कर गिट्‌टी के साथ डामरीकरण करने का काम किया गया। लेकिन, घटिया और मापदंड के अनुसार डामर नहीं मिलाने के कारण पेंचवर्क होते ही गिट्‌टी सड़क से उधड़नी शुरू हो गई। 24 घंटे के भीतर पेंचवर्क की हालत ऐसी हो गई है कि गिट्‌टी सड़क से बाहर निकल गई है और हालत जर्जर हो गई है।

बनने के साथ ही फिर जर्जर हो गई सड़क की हालत।

बनने के साथ ही फिर जर्जर हो गई सड़क की हालत।

READ MORE  सोशल मीडिया में फोटो-वीडियो वायरल करने पर हुई पहचान, तीन आरोपी गिरफ्तार,कट्‌टा व कारतूस बरामद | Identification of the accused after making photo-video viral in social media, three accused arrested, pistol and cartridges recovered

शहर में कई जगह चल रहा है काम
बारिश के बाद से सड़क मरम्मत और पेंचवर्क का कई जगह काम चल रहा है। शुरूआती दौर में दफ्तर छोड़कर कलेक्टर सौरभ कुमार ने इसका जायजा लिया था। तब उन्होंने अफसरों और ठेकेदारों से गुणवत्तायुक्त काम करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, जैसे-जैसे काम की रफ्तार बढ़ने लगी, अफसर और ठेकेदारों की मनमानी शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि अब गुणवत्ता का भी उन्हें कोई ध्यान नहीं है। क्योंकि, अब उनके काम को देखने के लिए अफसर भी फुर्सत नहीं है।

खबरें और भी हैं…