दिल्ली में खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण: GRAP-4 लागू, सरकार ने बंद किए स्कूल, आन लाइन लगेंगी क्लासेस

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण ने हालात खतरनाक बना दिए हैं। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 457 तक पहुंच गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण लागू कर दिया है। इसके तहत कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

स्कूलों में फिजिकल क्लासेस बंद
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने घोषणा की है कि सोमवार से कक्षा 10वीं और 12वीं के अलावा सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद कर दी जाएंगी। स्कूलों को अगले आदेश तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं की फिजिकल क्लासेस जारी रहेंगी। कक्षा 6 से 9 और 11वीं के छात्रों के लिए भी ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की सिफारिश की गई है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रमुख प्रतिबंध

वाहनों पर रोक:
आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले और सीएनजी, एलएनजी, बीएस-VI डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़कर ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है इसके अलावा दिल्ली में पंजीकृत बीएस-IV या उससे पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध है। सार्वजनिक परियोजनाओं जैसे हाइवे, फ्लाईओवर, पाइपलाइन, बिजली लाइनों के निर्माण कार्य पर अस्थायी रोक है।

ऑड-ईवन और वर्क फ्रॉम होम:
ऑड-ईवन वाहन प्रणाली लागू करने और कार्यालयों में 50% कर्मचारियों को घर से काम करने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया जा सकता है। गैर-जरूरी वाणिज्यिक गतिविधियों को सीमित करने के निर्देश दिये ग‌ए हैं।

READ MORE  दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता 

प्रेस कॉन्फ्रेंस और आगे की योजना
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज दिल्ली सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले वह सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान GRAP-4 के तहत प्रदूषण नियंत्रण के नए कदमों पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि रविवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 441 था, जो शाम 7 बजे बढ़कर 457 तक पहुंच गया था और GRAP-4 के तहत लागू प्रतिबंध सोमवार सुबह 8 बजे से प्रभावी हो गए।

स्थिति क्यों बिगड़ी?

पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी हुई। वाहनों और निर्माण गतिविधियों से प्रदूषण का स्तर और बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव और हवा की धीमी गति ने प्रदूषण को और बढ़ाया।

सख्त कदमों की जरूरत
CAQM ने प्रदूषण को कम करने के लिए सख्त उपाय करने की सिफारिश की है। इसके तहत हर संभव कोशिश की जाएगी कि प्रदूषण के प्रभाव को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके। दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि प्रदूषण के इस खतरनाक स्तर को देखते हुए आवश्यक एहतियात बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share this