भिलाई में प्रधान आरक्षक को ACB ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई में प्रधान आरक्षक को ACB ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसीबी की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक कई सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।इसी क्रम में एसीबी ने एक और रिश्‍वतखोर को गिरफ्तार कर भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त लोगों को कड़ा संदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, भिलाई के स्मृति नगर चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को एसीबी ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। आरोपी के पास से रसायन लगे नोट जब्त किए गए, जो रिश्वत की रकम के तौर पर दिए गए थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण सिन्हा पर एक व्यक्ति से सरकारी कार्य में मदद के बदले पैसे मांगने का आरोप था, जिसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, ब्यूरो की टीम मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share this
READ MORE  IPL Cricket: बेंगलुरु के जश्न में भगदड़, आरसीबी फ्रेंचाइजी देगी मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख की सहायता